विज़न
हम एक ऐसे विश्व की कल्पना करते हैं, जहां हर महिला और लड़की हर जगह हिंसा-रहित जीवन जीए।


मिशन
हर महिला मिशन महिलाओं और लड़कियों के विरूद्ध हिंसा को खत्म करने के लिए एक वैश्विक संधि के सृजन, अंगीकरण एवं कार्यान्वयन को आगे बढ़ाने के लिए है।

 

मूल्य

हम निडर हैं।

हम कठोर हैं।

हम सम्मानित हैं।

हम ईमानदार हैं।

हम वचनबद्ध हैं।

हम निर्मम हैं।

हम विश्व के रहनुमा हैं।

विश्वास

  1. हमारा विश्वास है कि हर महिला एवं लड़की को हिंसा-रहित जीवन का अधिकार है।
  2. हमारा विश्वास है कि महिलाओं एवं लड़कियों के लिए एक अधिक सुरक्षित दुनिया की जिम्मेंदारी हम पर है। हम सभी।
  3. हमारा विश्वास है कि महिलाओं के विरूद्ध हिंसा पर कानूनी ढांचे–तथा वैश्विक कार्यान्वयन–में मौजूद भारी खाई का निराकरण किया जाना चाहिए।
  4. हमारा विश्वास है कि महिलाओं और लड़कियों को हिंसा से बचाने के लिए महिलाओं के विरूद्ध हिंसा पर कोई वैश्विक संधि इस दिशा में एक ठोस कदम होगा।
  5. हमारा विश्वास है कि मानवाधिकार के पेशेवरों तथा उससे बचे लोगों की वास्तविक-दुनिया की विशेषज्ञता से कारगर नीति विकसित होती है।
  6. हम कारगर होने में यकीन करते हैं, महिलाओं तथा लड़कियों के विरूद्ध हिंसा के खात्में के प्रयास में अभियानों में एक विविधतापूर्ण समुदाय को शामिल किया जाना चाहिए।
  7. हमारा विश्वास है कि महिलाओं और लड़कियों के विरूद्ध हिंसा को समाप्त करने में पुरुषों और लड़कों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
  8. हम दुनिया को बदलने के लिए वचनबद्ध नागरिकों के एक छोटे समूह की ताक़त में यकीन करते हैं।